हरिद्वार।शनिवार देर शाम सीबीआई ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से लंबी पूछताछ की। शिवालिक गेस्ट हाउस में हुई इस पूछताछ में सुरेश राठौड़ से तकरीबन 3 से 4 घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की।
सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके आवास से उठाकर शिवालिक गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लाई थी। पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने बताया कि सीबीआई को वह सहयोग कर रहे हैं और आगे भी पूरा सहयोग करते रहेंगे।
