
हरिद्वार, हरिद्वार विधानसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबले के आसार हैं बीजेपी की ओर से पांच बार के विधायक और तीन बार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के ही मैदान में उतरने की पूरी संभावना है।

जबकि कांग्रेस से आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं इस बार 50 हजार मतदाता वोटर लिस्ट से गायब हो गए हैं, एक लाख 53 हजार वोट पिछले चुनाव में इस विधानसभा सीट पर थे अब 1लाख 3 हजार रह गए हैं, इसका सीधा-सीधा नुकसान किसको होगा यह जनता भली-भांति जानती है।

हरिद्वार विधानसभा सीट पर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शतरंज की गोटिया सजनी शुरू हो गई है, बीजेपी के विधायक व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पोस्ट डालनी शुरू करवा दी हैं कि बस हरिद्वार का विकास करने में उनके सामने कोई दूसरा है ही नहीं।

अब यह तो पता नहीं उन्होंने किसका विकास किया है हरिद्वार का किया है या अपना किया है हरिद्वार का तो दिखाई दे नहीं रहा , उनका विकास अवश्य हुआ होगा इसमें कोई दो राय नहीं है, इस बार सबसे बड़ी दिक्कत तो माननीय मंत्री जी को हो सकती है , क्योकी 50 हजार मतदाता मत सूची से गायब हो गए है , काफी मतदाता तो इसमें ऐसे थे जिनके नाम फर्जी तरीके से लिखे हुए थे जो थे ही नहीं कुछ का निधन हो गया था कुछ बाहर जाकर रहने लगे हैं कुछ कहां गए कुछ पता नहीं कुछ के फर्जी वोट रहे होंगे या जो भी रहा होगा फिलहाल 50 हजार मतों पर आरा चल गया है।

50 हजार वोट तो बहुत होते हैं इसी लिए बीजेपी में भी हरिद्वार विधायक की कुर्सी पर बैठने के लिए उज्ज्वल पंडित और बीजेपी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा भी अपनी अपनी गोटिया बिछा रहे हैं ।

उधर कांग्रेस से हरिद्वार विधानसभा सीट से इस बार चुनाव लड़ने के लिए सोम त्यागी, अमन गर्ग, मनोज सैनी ,अशोक शर्मा के नाम तो प्रमुखता से सामने आ रहे हैं ,बाकी चुनाव आते-आते और भी कई कांग्रेस के वह नेता जो केवल चुनाव के मौसम में ही कुर्ते पजामे पर कल्फ़ लगवा कर सड़कों पर दिखाई देते हैं ,और विधायक के टिकट की दावेदारी पेश कर देते हैं अब देखना यह है की कॉंग्रेस का टिकट किसको मिलता है और किसकी टक्कर विधायक मदन कौशिक से होती है लेकिन इस बार मंत्री जी को चुनाव जीतने के लिए लोहे के चने चबाने पड़ेंगे।

