कनखल ,हरिद्वार
दिनांक 18.05.2026
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 06 हुडदंगीयों को धर दबोचा
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के परिवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 17.05.2026 को लडाई झगडा / हुडदंग करने वाले 07 अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
