जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 65 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 32 समस्याओं का किया गया निस्तारण
शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल, राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत लालढांग के ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट ने ग्राम डालूपुरी लालढांग में मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय राजपाल सिंह के खसरा नंबर 695 में नलकूप विभाग बहादराबाद ने एक ट्यूबवेल स्वीकृत हो रखा है।

उन्होंने नलकूप के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार उत्तराखंड के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों के लिए मिलन केंद्र बनवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
शिकायतकर्ता शैलेन्द्र कुमार ग्राम रानीमाजरा ने पुरानी पाइप लाइन से पानी का नया कनेक्शन लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी योगेंद्र कुमार निवासी बिन्डू खडक ने सजरा रकबा दुरुस्तीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी कालूराम पुत्र श्री हरजस लक्सर ने खेत के लिया पीडब्ल्यूडी हेतु विद्युत विभाग में 08 महीने पहले विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन शुल्क समेत प्रार्थना पत्र जमा किया था। लेकिन आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है,कनेक्शन करायें जाने कोई लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थी मांगेराम निवासी शिवदासपुर ने राशन कार्ड में बच्चों के नाम अंकित कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी राजकुमार व सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम रावली महदूद की जमीन शहीदवाला ग्रंट भगवानपुर में स्थित है, जमीन का रकबा 0.3380 हेक्टर को पूरा कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता विमला रावत पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र रावत की भूमि इब्राहिमपुर मसाही परगना भगवानपुर में है।

जिसकी भूमि चक्र संख्या 1107 कुल रकबा 0.106 हैक्टर व भूमि चक्र संख्या 188 रकबा 0.096 है कि पैमाईश करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। समस्त ग्रामवासी रावली महदूद ने ग्राम रावली महदूद की भूमि पर बने अंबेडकर भवन को क्षतिग्रस्त कर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी कपिल कुमार गोयल ने लक्सर क्षेत्र में बाण गंगा तट पर अवैध तरीके से हो पक्के निर्माण एवं शौचालयों से गंदा पानी बाण गंगा में जाने से रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है, उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।
