हरिद्वार।
इन वैन के मालिक बच्चों को छमता से अधिक भरकर लेकर जाते हैं ,जिसका कोई जवाब इन वैन मालिकों के पास नहीं है।
हालांकि हरिद्वार एआरटीओ विभाग पिछले दो दिनों से इन स्कूली बसों की और वैन की चेकिंग में लगा हुआ है, और काफी स्कूली बसों व वैनो का चालान भी किया गया है।

लेकिन वैन के मालिक बच्चों को वैन की क्षमता से अधिक भरकर लेकर जाते हैं, कुछ बालकों को तो वैन में जाते समय व आते समय खड़े होकर ही जाना पड़ता है, वैन में ब्रेक लगने पर बच्चे बस के अंदर ही गिर भी जाते हैं।
ऐसे वैन स्वामियों को भी एआरटीओ दफ्तर को चैक कर उचित और जितनी सीटों में वैन पास होती है उतनी सीटों से अधिक न बैठाने की हिदायत देनी चाहिए।
