सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रण करने के लिए तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलने वालों पर की जाए सख्त कार्यवाही: मयूर दीक्षित
सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए संबंधित अधिकारी
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार
जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार, शराब पीकर, ओवरलोडिंग वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की, हरिद्वार और नजीबाबाद एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जिन सड़कों में गड्ढे हो गए है एवं पेचवर्क का कार्य किए जाना है,कांवड़ मेले से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाने है , उन स्थानों पर तत्परता से साइन बोर्ड लगाए जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते हुए ब्लैक स्पॉट को कम करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है अथवा यातायात का काफी दबाव रहता है इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग को निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के दिए निर्देश।
