हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित फाइव स्टार प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा देहरादून की टीम ने छापेमारी की।
जांच के दौरान मौजूदा स्टॉक और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के आंकड़ों में करीब 30 लाख रुपये की विसंगतियां सामने आईं।
बिलों में गड़बड़ी और आईटीसी के आंकड़ों में अंतर मिलने पर विभाग ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए।
आयुक्त राज्य कर प्रतीक जैन के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई।प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर विभाग ने मांगा जवाब।
उपायुक्त जीएसटी सुरेश कुमार के अनुसार, फिलहाल आईटीसी का आकलन जारी है। विस्तृत जांच के बाद विसंगतियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

यदि आईटीसी के गलत इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार संबंधित राशि जमा कराई जाएगी।
जांच पूरी होने के बाद ही कर देयता और आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी।
