हरिद्वार
हरिद्वार जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष व गंगा सभा के दो बार अध्यक्ष रह चुके अशोक त्रिपाठी ने सतीकुण्ड के जीर्णोद्धार के नाम पर करोड़ों रुपए के खेल का आरोप लगाया है।
अशोक त्रिपाठी के अनुसार सतीकुंड के जीर्णोद्धार का जो कार्य मात्र 5 करोड रुपए में होना चाहिए था, वह कार्य 61 करोड रुपए में कराया जा रहा है।
इस कार्य का ठेका गुजरात की कंपनी को दिया गया है, अशोक त्रिपाठी ने इस प्रकरण की जांच कराने के आदेश देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया है, कि जिस तरीके से उन्होंने नगर निगम हरिद्वार के 54 करोड रुपए की बंदर बांट करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को दंडित करने का काम किया है, ठीक इसी तरीके से सतीकुंड के इस ठेका प्रकरण की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।
