देहरादून ,उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू द्वारा उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपी को बे बुनियाद बताया है, साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि गिरधारी लाल साहू चाहते हैं कि मैं अपनी एफआईआर वापस ले लूं ऐसा कभी नहीं होगा इस प्रकरण की जांच एसआईटी को सौंपी गई है एसपी जया बलूनी इस केस की जांच अधिकारी बनाई गई है।
Jaya baluni
उत्तराखंड में सत्ताधारी दल की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध देहरादून कैंट थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाए गए हैं की गिरधारी लाल साहू उनके साथ मारपीट घरेलू हिंसा जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करना व जान से मारने की धमकी देने तक के आरोप इस एफआईआर में रेखा आर्य की तरफ से लगाए गए हैं।
रेखा आर्य द्वारा एफआईआर कराये जाने के बाद गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर कहा है की मैंने रेखा आर्य को जमीन से आसमान पर पहुंचाया है अगर मैं अपना और मुंह खोलूँगा तो लोग भौचक्के रह जाएंगे, लेकिन रेखा आर्य गिरधारी लाल साहू की इस गीदड़ भबकी में आने वाली बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही है।
उन्होंने अस्पताल में ही बिस्तर पर लेटे लेटे पत्रकारों से बात करते हुए साफ-साफ शब्दों में कह दिया है ,की मैं 2003 से राजनीति में हूं और मेरे माता-पिता ने ही मुझे राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है, मेरे ऊपर गिरधारी लाल साहू ने ना कोई पैसा खर्च किया है ना किसी से मेरे लिए वोट मांगे हैं ,जो भी वह बोल रहे हैं बिल्कुल सरासर झूठ है ,और इस झूठ का पर्दाफाश पुलिस जांच में हो जाएगा।
