देहरादून, उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति ने रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए 200 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित कर लेने का आरोप लगाया है , मंत्राणी जी के पति का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी प्रेमिका से बात कर रहे हैं की मुझे रेखा से अपना हिसाब कर लेने दो उसके बाद मैं उससे अलग हो जाऊंगा।

बात इस वीडियो में रेखा आर्य की हत्या करने तक पहुंच चुकी है ,उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय होने के साथ-साथ खेल मंत्रालय व खाद्य मंत्रालय भी मौजूद है , रेखा के पति गिरधारी लाल साहू की बातों को सच माना जाए तो रेखा आर्य के पास उस समय कुछ नहीं हुआ करता था सिर्फ दो जोड़ी कपड़ों में वो आई थी जब मैंने उनसे शादी की थी और आज यह 200 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति की मालिक है।वो भ्रष्टाचार में लिप्त है
यह संपत्ति कहां से आई है और कुछ कंपनियां भी इन्होंने खोली हुई है साथ ही गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध रेखा आर्य द्वारा देहरादून में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है, जिसमें उनके साथ घरेलू हिंसा जान से मारने की धमकी देना हाथापाई करना और उनको जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करना कहा गया है, रेखा आर्य को साहू की अय्याशियों की हरकत से इतना गहरा धक्का लगा है कि वह स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती है ,गिरधारी लाल साहू को उत्तराखंड पुलिस तलाश रही है और गिरधारी लाल साहू लापता है ।

यह जो वीडियो इन्होंने वायरल किया है जिसमें इन्होंने रेखा आर्य पर तमाम आरोप लगाए हैं और यह भी कहा है कि अभी कुछ नहीं बिगड़ा है यह जो रिपोर्ट तुमने लिखाई है इसको वापस ले लीजिएगा नहीं तो मैं और भी बहुत सारी ऐसी चीजे पेश करूंगा जिससे आपको यानी रेखा आर्य को परेशानी हो सकती है।
कहने यह इन दोनों का घरेलू व पारिवारिक मामला है लेकिन अब यह पारिवारिक मामला न होकर सड़कों पर आ चुका है और थाने कचहरी तक पहुंचाने की नौबत आ गई है, अब नहीं लगता कि इस प्रकरण में किसी भी तरीके के समझौते या पैचअप की गुंजाइश दिखाई दे रही है अब जनता को इंतजार इस बात का है की गिरधारी लाल साहू के पासऔर क्या-क्या ऐसी चीजे हैं जिनसे रेखा आर्य को परेशानी हो सकती है।
फिलहाल तो गिरधारी लाल साहू लापता है और यह वीडियो जिसको साहू ने वायरल किया है, यह भी एक कार में बैठकर कच्छे बनियान में बनाया गया है उसमें नीले रंग का बनियान नीले रंग का कच्चा पहने हुए बैठे हैं।

साहू की जो प्रेमिका है या उसको भी पत्नी की तरह ही यह रखते हैं उसके जेल जाने की नौबत आ रही है , वह बहुत परेशान है उसका कहना है की मुझे अगर कुछ ज्यादा परेशानी हुई तो मैं रेखा आर्य को गोली मार दूंगी, इस गोली मारने की बात पर गिरधरलाल साहू भी सहमत हैं और उन्होंने भी कह दिया है की गोली मार दो मैं देख लूंगा जितना पैसा खर्च होगा मैं खर्च करूंगा ।
बात यहां तक पहुंच गई है और यह बात रेखा आर्य ने कहीं भी है कि मुझे और मेरे बच्चों को गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा है ,यह प्रकरण जो अब सामने आया है इससे पहले भी यही प्रकरण एक बार सामने आ चुका है तब भी काफी शोर शराब हुआ था उस समय लड़की को साहू ने अलग कही और रखवा दिया था , लेकिन सब शायद मंत्राणी जी व साहू का मामला तलाक तक पहुंच जाए।
गिरधारी लाल साहू की वजह से पति-पत्नी और वो के बीच में जो विवाद हो गया है, उस वो को बड़े घर की शोभा भी बढ़ानी पड़ सकती है यानी उसको जेल भी जाना पड़ सकता है इसकी भी संभावना पूरी है ।

गिरधारी लाल साहू ने अभी हाल ही में 25 लाख रुपये भी उसको दिए हैं, और यह 25 लख रुपए उसके पास है उसने स्वीकार भी है ऐसा उसने साहू से बात करते हुए वीडियो में कहा है, देखना है अब यह मामला कितना तूल पकड़ता है लेकिन राजनीतिक पार्टियों में कांग्रेस भी रेखा आर्य के साथ है और कांग्रेस हो या अन्य दाल हो इनका कहना है कि जब उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री ही सुरक्षित नहीं है और जिसके पास महिला एवं बाल विकास जैसा विभाग हो ऐसे विभाग की जब मंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा।
